महासमुंद: ज़िला पंचायत परिसर से "कुपोषण मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम" को मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत एस. आलोक ने आज यहाँ ज़िला पंचायत परिसर से कुपोषण मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके ज़रिए गाँव-गाँव घर-घर से कुपोषण एवं एनीमिया से ग्रसित बच्चों, किशोरियों, युवतियों, धात्री एवं गर्भवती महिलाओं की पहचान की जाएगी । इन चिन्हित लोगों की उनके निकटतम आँगनबाड़ी पर जाँच की जाएगी और फिर अंततः कुपोषण एवं एनी