टीकमगढ़: पठा-माडूमर: कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने पठा-माडूमर नहर पर चल रहे सुधार कार्य का किया निरीक्षण प्रगति पर व्यक्त किया संतोष
टीकमगढ़। भीषण गर्मी भी टीकमगढ़ के लोकप्रिय कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय विकास कार्यों की निगरानी के लिए लगातार मैदान में सक्रिय हैं। आज दिन शुक्रवार को उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ महेंद्र सागर तालाब को पठा तालाब से जोड़ने वाली आवक नहर का निरीक्षण किया और चल रहे सुधार कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।