लोहरदगा: लोहरदगा चुन्नीलाल स्कूल परिसर में लगा सेवा भारती का स्वास्थ्य शिविर, 57 लोगों ने उठाया निशुल्क जांच का लाभ।
सामाजिक संगठन सेवा भारती द्वारा लोहरदगा चुन्नीलाल स्कूल परिसर में 208वें सप्ताह के रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर लगाया गया। प्रातः 7:30 बजे प्रारंभ हुए शिविर का शुभारंभ जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, हड्डी एवं नस रोग विशेषज्ञ डॉ. मृत्युंजय कुमार, उपाध्यक्ष अवधेश मित्तल तथा सचिव संजय चौधरी ने भारत माता के चित्र पर पुष्प कर किए।