गुन्नौर: गांव लतीपुर धीर में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से किसान की 10 बीघा गेहूं की फसल में लगी आग
जुनावई थाना क्षेत्र के गांव लतीपुर धीर निवासी बोबी यादव पुत्र देवेंद्र सिंह ने बताया कि उसके खेत में 10 बीघा गेहूं की फसल पककर तैयार हो गई थी। एक-दो दिन में फसल कटनी थी। गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। जिससे किसान बॉबी यादव की 10 बीघा गेहूं की फसल में आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया।