कोडरमा: कोडरमा पुलिस साइबर सेल ने परियोजना बालिका विद्यालय में छात्राओं को डिजिटल सुरक्षा और सोशल मीडिया फ्रॉड पर किया जागरूक
परियोजना बालिका विद्यालय, कोडरमा में "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" अभियान के अंतर्गत एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं को साइबर क्राइम से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। इस कार्यशाला का उद्देश्य बालिकाओं को डिजिटल सुरक्षा, ऑनलाइन व्यवहार, और साइबर अपराधों से आत्मरक्षा हेतु जागरूक करना था।