बक्सर: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की फर्जी DP लगाकर साइबर ठगी का प्रयास, ₹50 हजार मांगे
Buxar, Buxar | May 13, 2026 बक्सर में साइबर अपराधियों ने हाई प्रोफाइल तरीका अपनाकर ठगी की कोशिश की। अपराधियों ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश काजल झांब की तस्वीर व्हाट्सएप DP पर लगाकर कई लोगों से पैसे मांगे। शानदार अंग्रेजी में मैसेज कर लिखा, मेरी जरूरत ज्यादा व्यक्तिगत है। मुझे तत्काल आपकी जरूरत है। मैं मीटिंग में हूं। ऑनलाइन ट्रांसफर में समस्या आ रही है।