सीएमओ जालौन डॉ देवेंद्र कुमार भिटौरिया ने शनिवार दोपहर 2 बजे सीएचसी कालपी का औचक निरीक्षण किया, उन्होंने सीएचसी का निरीक्षण कर भीषण ठंड के मौसम में रोग से पीड़ित रोगियों का तत्परता से उपचार करने के लिये डॉक्टरों को जरुरी निर्देश दिये, उन्होंने ओपीडी तथा वार्ड में भर्ती मरीजों के हालचाल को जाना व रोगियों को बेहतर उपचार सेवा प्रदान करने के निर्देश दिए है।