धमदाहा: धमदाहा में नो व्हीकल डे पर प्रशासनिक अमले ने दिया ईंधन बचाने का संदेश, अधिकारी पैदल चले, कर्मी साइकिल से पहुंचे
धमदाहा :- शुक्रवार को नो व्हीकल डे के अवसर पर धमदाहा अनुमंडल कार्यालय एवं प्रखंड कार्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत को लेकर प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मियों ने निजी वाहनों का उपयोग छोड़ पैदल एवं साइकिल से कार्यालय पहुंचकर आम लोगों को जागरूकता का संदेश दिया।