देहरादून: कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की अध्यक्षता में बैठक शुरू, रणनीति पर हो रहा मंथन
उत्तराखंड में पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद अब राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में आज 22 जून को दोपहर 1 बजे देहरादून स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, राजीव भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने की।