अटरू: अटरू क्षेत्र में आम की पैदावार पर संकट, चेंपा रोग से बढ़ी परेशानी
Atru, Baran | Apr 24, 2026 अटरू क्षेत्र में आम की पैदावार पर संकट मंडरा रहा है। अधिकतर पेड़ों पर चेपा रोग का प्रभाव देखने को मिल रहा है। इसके कारण बागवानों की चिंता बढ़ गई है। पिछले साल भी चेपा रोग के कारण करीब 60 फीसदी पैदावार प्रभावित हुई थी। जानकारी के अनुसार, अटरू उपखण्ड के कई इलाकों में आम के पेड़ों पर चेपा (कीट) तेजी से फैल रहा है। इस कारण फल बनने की प्रक्रिया बाधित हो जाती है