शाहबाद: 30 बीघा वनभूमि अतिक्रमण मुक्त, वन विभाग ने जेसीबी से खोदी ट्रेंच
Shahbad, Baran | Aug 6, 2026 शाहाबाद क्षेत्र में वन विभाग ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नाका बिछी के वनखंड बिछी स्थित मोजा मोहनपुर में करीब 25 से 30 बीघा वनभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। उप वनरक्षक विवेकानंद के निर्देश पर सहायक वन रक्षक मोहम्मद हाफिज और क्षेत्रीय वन अधिकारी केलवाड़ा देवराज सुमन के नेतृत्व में टीम ने जेसीबी से ट्रेंच खोदकर अतिक्रमण हटाया।