कायमगंज: गांव कमरुद्दीननगर निवासी युवती के खेत में खड़े गेहूं की फसल पर दबंगों ने किया कब्जा, डीएम से की शिकायत
कम्पिल के गांव कमरुद्दीननगर निवासी पीड़ित युवती किरन पुत्री रामपाल ने डीएम डॉ अंकुर लाठर को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया।मेरे खेत पर दबंगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया। मेरे खेत में गेंहू की फसल खड़ी है। उसको काटने नहीं दे रहे हैं जिसकी शिकायत हमने स्थानीय अधिकारियों से शिकायत की।लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।मजबूरन होकर डीएम से शिकायत की है।