कासगंज: नगला चौखंडा में बेटी का शव देखकर परिजन हुए आक्रोशित, मायके और ससुराल पक्ष में मारपीट का वीडियो आया सामने
ढोलना के नगला चौखंडा गांव में 30 वर्षीय विवाहिता प्रभा देवी की मौत हो गई थी। जैसे ही विवाहिता की मौत की सूचना पर मायके पक्ष के लोग ससुराल पहुंचे, तो मायके और ससुराल पक्ष के लोगों में लाठी डंडो से मारपीट हुई। और पुलिस ने मामला शान्त कराया। वहीं मारपीट का वीडियों भी सामने आया है।