जांजगीर: जांजगीर जनदर्शन में पहुंचे 93 आवेदन, कलेक्टर ने समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश
आज मंगलवार की दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट में आयोजितजनदर्शन में कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जिलेभर से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जनदर्शन में कुल 93 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें भूमि विवाद, पीएम किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास, अवैध कब्जा, बंटवारा और ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने जैसी मांगें शामिल रहीं। कलेक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी आवेदनों।