टिहरी: टिहरी के राजकीय इंटर कॉलेज में छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण
टिहरी के राजकीय इंटर कॉलेज कमांद में छात्राओं को थाना छाम पुलिस की टीम गौरा ने एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन में आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया। इसमें गुड टच-बैड टच की जानकारी और अनुचित व्यवहार के खिलाफ आवाज उठाने की प्रेरणा दी गई। यह पहल बेटियों को सुरक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने के लिए अहम है।