सिरसागंज: नगर में धूमधाम से निकली लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की भव्य शोभायात्रा एवं बाइक रैली, युवाओं में उत्साह दिखा
सिरसागंज नगर में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार शाम भव्य शोभायात्रा एवं बाइक रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री एस.पी. सिंह बघेल ने अन्य अतिथियों के साथ हरी झंडी दिखाकर किया। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकली। यात्रा के दौरान जयकारों से पूरा वातावरण उत्साह और श्रद्धा से सराबोर हो गया।