'चढ़ावा चोर - गद्दी छोड़' : राम मंदिर के चढ़ावे पर बवाल, संसद परिसर में विपक्ष का अनोखा प्रदर्शन
राम मंदिर में चढ़ावे में कथित चोरी और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर देश की सियासत गरमा गई है। विपक्ष ने इसे करोड़ों रामभक्तों की श्रद्धा से खिलवाड़ और महापाप' करार दिया है।
विपक्ष का आरोप है कि BJP-RSS ने राम मंदिर के दान पात्र से करोड़ों का चढ़ावा चोरी कर आस्था के नाम पर बड़ा घोटाला किया है। इसी के विरोध में आज दिल्ली में संसद परिसर में विपक्षी सांसदों ने बेहद अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया।
संसद भवन की सीढ़ियों पर हाथों में तख्तियां लेकर सांसदों ने जमकर नारेबाजी की। तख्तियों पर लिखा था - "चढ़ावा चोर - गद्दी छोड़", "राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी बंद करो", "BJP-RSS = चढ़ावा चोर", "राम भक्तों की श्रद्धा से खिलवाड़ बंद करो"।
*विपक्ष की मांग - उच्चस्तरीय जांच हो*
प्रदर्शन कर रहे सांसदों ने कहा कि यह सिर्फ पैसों की चोरी नहीं, बल्कि देश के करोड़ों हिंदुओं की आस्था पर हमला है। राम के नाम पर वोट मांगने वाले ही राम के मंदिर में चोरी कर रहे हैं।
विपक्ष ने मांग की है कि पूरे मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो। साथ ही दान पात्र के हिसाब को सार्वजनिक किया जाए।
सांसदों ने कहा कि जब तक चढ़ावा चोरी की पूरी सच्चाई सामने नहीं आती और दोषी गद्दी नहीं छोड़ते, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।