होशंगाबाद नगर: वार्ड क्रमांक 33 में भाजपा कार्यकर्ताओं ने 'गांव चलो, बस्ती चलो' अभियान के तहत लोगों को योजनाओं की जानकारी दी
नर्मदापुरम के वार्ड क्रमांक 33 में भारतीय जनता पार्टी नर्मदापुर मंडल द्वारा “गांव चलो बस्ती चलो अभियान” के तहत जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव और भाजपा मंडल अध्यक्ष रूपेश राजपूत उपस्थित रहे।