गुमला: लोहरदगा रोड: रिमझिम बैटरी दुकान में चोरी, आरोपी गिरफ्तार, बैटरी बरामद
Gumla, Gumla | Apr 20, 2026 शहर के लोहरदगा रोड स्थित रिमझिम बैटरी दुकान में शुक्रवार की अपराह्न चोरी की घटना सामने आई है। एक युवक दुकान के बगल की गली में संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था। मौका मिलते ही उसने दुकान से बैटरी बाहर निकाली और बाहर पहले से मौजूद अपने साथियों के साथ ऑटो में बैठकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।