ओबरा: कोन में अवैध अस्पताल में महिला की मौत के मामले में 10 हजार की इनामी स्टाफ नर्स समेत दो महिलाओं को किया गया गिरफ्तार
सोनभद्र के कोन में एक अवैध अस्पताल में प्रसव के दौरान आशा कार्यकर्ता की मौत के मामले में कोन पुलिस ने 10 हजार रुपये की इनामी स्टाफ नर्स सहित दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है।घटना शनिवार को हुई थी, जब बागेसोती निवासी आशा कार्यकर्ता सीमा देवी को प्रसव पीड़ा होने पर कोन स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।