बिसौली: वजीरगंज थाना पुलिस ने 8 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
वजीरगंज थाना पुलिस ने 8 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर 7जुलाई को थाना वजीरगंज में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार, विवेचना के दौरान पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर मुकदमे में संबंधित धारा तथा पॉक्सो एक्ट की धारा की बढ़ोतरी की गई। आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल