कांके: डोरंडा इलाके में महिला की हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग निरुद्ध
Kanke, Ranchi | Apr 29, 2026 डोरंडा इलाके में महिला की हत्या का खुलासा हो गया है। इस मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया वहीं नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। बुधवार दोपहर करीब दो बजे प्रेस वार्ता कर सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि जांच में सामने आया कि महिला की हत्या उसकी मुंहबोली बेटी ने अपने बॉयफ्रेंड और उसके साथियों के साथ मिलकर की है।