सुजानगढ़: मुंदड़ा में तेजाजी महाराज की मूर्ति खंडित, लोगों में रोष
चूरू जिले की सुजानगढ़ तहसील के ग्राम मुंदड़ा में लोक देवता वीर तेजाजी महाराज की मूर्ति को असामाजिक तत्वों ने खंडित कर दिया। घटना से किसानों और श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने इसे निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण बताया। तेजाजी के भक्तों ने राज्य सरकार व प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों की गिरफ्तार की जाएं।