तरारी: पनवारी के राजकीय मध्य विद्यालय में दीवार तोड़कर फिर हुई चोरी, समरसेबल व पंखे हुए गायब
Tarari, Bhojpur | Apr 21, 2026 तरारी प्रखंड अंतर्गत पनवारी पंचायत के राजकीय मध्य विद्यालय में एक बार फिर चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। बेखौफ अज्ञात चोरों ने स्कूल को निशाना बनाते हुए क्लास से सीलिंग फैन खोल लिए और समरसेबल पंप को भी उखाड़कर फरार हो गए। मंगलवार की शाम 5 बजे के करीब बताया कि चोरों ने देर रात स्कूल परिसर में घुसकर कक्षा सात में लगे तीन सीलिंग फैन को खोल लिया।