इंदौर: लसुड़िया थाना क्षेत्र के सेक्टर एसजी निवासी व्यक्ति के साथ हुई लाखों रुपए की ऑनलाइन धोखाधड़ी, पुलिस ने किया मामला दर्ज
Indore, Indore | May 8, 2024 इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र में रहने वाले फरियादी के द्वारा क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई गई है कि उनके क्रेडिट कार्ड से किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा 1 लाख 37 हजार रुपए निकाल लिए। जबकि उन्होंने अपना पिन या ओटीपी किसी को नही दिया, फिर भी धोखाधड़ी हुई है, जिसमें क्राइम ब्रांच में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, साथ ही एक एडवाइजरी भी जारी की है।