इंदौर: एमआईजी थाना क्षेत्र में पीड़िता ने व्यक्ति पर लगाया शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Indore, Indore | May 8, 2024 इंदौर के एमआईजी थाने पर एक पीड़िता के द्वारा अपने ही इंस्टाग्राम दोस्त के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है l। जिसमें पीड़िता ने बताया की शादी का झांसा देकर आरोपी के द्वारा कई बार उसका शारीरिक शोषण किया गया और जब पीड़िता गर्भवती हो गई, तो उसपर गर्भपात का दबाव बनाया और जान से मारने की धमकी दी गई, जिसमें पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं मे मामला दर्ज किया है