चास: कैलाश हाउसिंग कॉलोनी में CBI की गोपनीय छापेमारी, पूर्व GST अधिकारी के घर खंगाले दस्तावेज
Chas, Bokaro | Jul 14, 2026 बोकारो जिले के चीरा चास थाना क्षेत्र स्थित कैलाश हाउसिंग कॉलोनी में मंगलवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने पूर्व GST अधिकारी शक्ति सिंह के आवास पर अचानक छापेमारी की। सुबह 9 से शुरू हुई इस कार्रवाई में CBI के अधिकारी कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों और वित्तीय अभिलेखों की बारीकी से जांच कर रहे हैं।