कानपुर: बर्रा थानाक्षेत्र के अंतर्गत बिजनेस पार्टनर की धोखाधड़ी से परेशान युवक ने सात बार हाथ काटा और फिर फांसी ली
बिजनेस पार्टनर की धोखाधड़ी से परेशान होकर सोमवार रात 9 बजे युवक ओमेंद्र सिंह ने फांसी लगा ली। मृतक के पास से दो पेज का सुसाइड नोट और खून से सना चाकू भी मिला है। सुसाइड करने से पहले उसने 7 बार अपने हाथ की नस काटी थी। हैलट अस्पताल में स्टाफ नर्स पत्नी जब घर पहुंची तो सेकेंड फ्लोर पर पति का शव लटकता देख चीख पड़ी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।