राघोगढ़: परेवा गांव में मूंग के खेत में गांजे की खेती, पुलिस ने 2 किलो 200 ग्राम गांजे के पौधे जप्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार
राघोगढ़ के जामनेर थाना के परेवा गांव में मूंग के खेत में गांजे की खेती हो रही थी। 1 में को थाना प्रभारी ने बताया, बीती रात सूचना पर कार्यवाही की, आरोपी धर्मेंद्र कुशवाहा के खेत में 2 किलो 200 ग्राम वजन के ₹22000 के गांजे के पौधे उखाड़ कर जप्त किए गए है। आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर जांच में लिया है।