बांका: चुटिया मोड़ के समीप टोटो की टक्कर से एक बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से हुआ जख्मी
Banka, Banka | Jun 8, 2026 चुटिया मोड़ के समीप टोटो की टक्कर से एक बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी का प्राथमिक उपचार सोमवार के दोपहर 12:00 बजे सदर अस्पताल में किया गया। जानकारी के अनुसार जनकपुर गांव निवासी ओमप्रकाश कुमार बाइक से बांका आ रहा था चुटिया मोड़ के पास एक टोटो अचानक से सामने आ गया।जिसे बचाने के दौरान बाइक गिर गई और वह जख्मी हो गया।