शाजापुर: कलेक्टर ने किया नवीन अस्पताल बिल्डिंग का निरीक्षण, मुख्यमंत्री करेंगे लोकार्पण
कलेक्टर ऋजु बाफना ने आला अधिकारियों के साथ जिला अस्पताल परिसर में निर्मित नवीन अस्पताल बिल्डिंग का निरीक्षण किया। दरअसल चार अगस्त को मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव इस बिल्डिंग का लोकार्पण करेंगे। इसे देखते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों की टीम के साथ माैके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को विभिन्न दिशा निर्देश दिए।