डॉ. सुदर्शन डेविड एक्का के निधन से नगड़ी प्रखंड सहित शिक्षा जगत में शोक की लहर*
डब्ल्यू जॉन मल्टीपरपज बोर्डिंग स्कूल ने खोया अपना महत्वपूर्ण सदस्य, विद्यालय परिवार ने जताया गहरा दुःख*
पिस्कानगड़ी। अत्यंत दुःख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि डॉ. सुदर्शन डेविड एक्का आज इलाज के दरम्यान निधन हो गया उनके के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। वे डब्ल्यू जॉन मल्टीपरपज बोर्डिंग स्कूल के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। उनका मिलनसार स्वभाव, मधुर वाणी और सरल व्यक्तित्व लोगों के हृदय में सदैव जीवित रहेगा। मौके पर नगड़ी प्रखंड के समाजिक कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. एक्का हमारे परिवार के महत्वपूर्ण सदस्यों में से एक थे। वे विद्यालय के लोकप्रिय शिक्षक थे। उनका निधन विद्यालय परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती।
वे अपने पीछे धर्मपत्नी, दो बच्चों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन से परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
उनका अंतिम संस्कार कल किया जाएगा। कार्यक्रम का समय एवं अन्य जानकारी बाद में दी जाएगी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति दें।
#jharkhand