चौरीचौरा: रुपए जमा करने के बाद भी दुकानदार ने बंधक रखे गहने हड़पे, मामला दर्ज
चौरी चौरा थाना क्षेत्र के छबैला निवासिनी सरिता देवी ने सीओ को प्रार्थना पत्र देकर बताया की मैने 2022 मे ग्रामीण बैंक चौरी चौरा के पास अनुज जायसवाल की दुकान पर सोने का मंगलसूत्र, सोने का कान का झुमका, सोने का मां, सोने का टपस, पांच लरी चांदी की माला कुल पांच थान जो बारह वर्ष पुराने गहने थे जो इस समय तीन से चार लाख रुपए के होंगे जिसको चालीस हजार रुपए में रखा।