लंभुआ: शिवगढ़ में 9वीं की छात्रा लापता, युवक के साथ बाइक पर जाते देखे गए
शिवगढ़ थाना क्षेत्र में कक्षा 9 की छात्रा एक्स्ट्रा क्लास के लिए घर से निकली, लेकिन स्कूल नहीं पहुंची। परिवार ने युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।