हज़ारीबाग: 21 जनवरी को बड़ा अखाड़ा में होगा भव्य रामलीला के साथ पेंटिंग ,फैंसी ड्रेस एवं क्विज प्रतियोगिता
21 जनवरी को हज़ारीबाग़ स्थानीय बड़ा अखाड़ा में भव्य राम लीला का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही सभी आयु वर्गो के लिए सुबह 11 बजे से रामायण विषय पर आधारित पेंटिंग,फैंसी ड्रेस और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। शाम में संगीत सह भक्ति समूह नृत्य का आयोजन किया जा रहा है।