हज़ारीबाग: बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं’’ एवं ‘‘डायन कुप्रथा की रोकथाम’’ विषय पर टाटीझरिया प्रखंड में कार्यशाला संपन्न
आज भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘‘बेटी बचाओं बेटी पढाओं’’ योजना एवं डायन प्रथा उन्मुलन हेतु एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन टाटीझरिया प्रखण्ड सभागार में की गई। कार्यशाला का शुभारंभ इन्दु प्रभा खलखो जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, हजारीबाग, संतोष मंडल, माननीय प्रमुख टाटीझरिया प्रखण्ड, रश्मि खुशबू मिंज, प्रखण्ड विकास विकास पदाधिकारी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित करके किया।