हज़ारीबाग: सदर विधायक मनीष जायसवाल के प्रयास से मंडई खुर्द में नाली निर्माण की मिली मंजूरी
सदर विधायक मनीष जायसवाल जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए सदैव प्रयासरत रहते हैं। सदर प्रखण्ड अंतर्गत पंचायत मंडई खुर्द स्थित ग्राम बडकी खोरी में एक नाली निर्माण की काफी गंभीर समस्या थी। ग्रामीणों ने सदर विधायक मनीष जायसवाल को नाली निर्माण करने का आग्रह किया। विधायक मनीष जायसवाल ने नाली निर्माण की गंभीर समस्या को तत्परता के साथ संज्ञान में लिया।