हज़ारीबाग: मंडई खुर्द पंचायत के सुमन नगर में श्री श्री 1008 शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा कलश यात्रा
हजारीबाग सदर प्रखंड अंतर्गत मंडई खुर्द पंचायत के सुमन नगर में श्री श्री 1008 शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा कलश यात्रा निकाला गया। कलश यात्रा में पांच सौ से अधिक महिलाओं ने सुमन नगर से कजुआ नदी से जल उठाकर पूरे गांव के भ्रमण करते हुए सुमन नगर पहुंचे। दरअसल सुमन नगर में 18 जनवरी से श्री श्री 1008 शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा के का आयोजन किया गया है।