कसिया: कसया में कंटेनर ट्रक ने छाया में आराम कर रही महिलाओं को रौंदा, एक महिला की हालत गंभीर, जिला अस्पताल किया रेफर
कसया NH पर स्थित पौधशाला के समीप खड़े कंटेनर ने छाया में आराम कर रही नट बिरादरी की दो महिलाओं रुपा देवी (45) और कस्तूरिया देवी (42) धूप में काम करने के बाद कंटेनर ट्रक की छाया में आराम कर रही थीं। इसी दौरान कंटेनर के चालक ने अचानक वाहन स्टार्ट कर आगे बढ़ा दिया। दोनों महिलाएं कंटेनर के नीचे आ गईं और चालक उन्हें कुचलकर फरार हो गया।