कसिया: पटहेरिया में एनएचएआई ने बुलडोजर से हटाया अतिक्रमण, ओवरब्रिज के निर्माण के लिए सर्विस रोड को चौड़ा किया जाना है
फोरलेन पर स्थित पटहेरिया कट के पास ओवरब्रिज निर्माण की स्वीकृति मिलने और टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद ओवरब्रिज के निर्माण के लिए एनएचएआई ने फोरलेन के उत्तरी दिशा में भूमि का सीमांकन पूरी करने के बाद वहां हुए अतिक्रमण को बुलडोजर से हटाना शुरू कर दिया है।