कसिया: मृत बच्ची को ज़िंदा करने के लिए तांत्रिक के चक्कर में मां व 3 अन्य ने पटहेरिया में कब्र से निकाला था शव, CO ने दी जानकारी
सीओ तमकुहीराज राकेश प्रताप सिंह ने बताया की कपुलिस जांच में सामने आई कि मृतका की माँ जुबैदा खातून, अपनी बहन सुबैदा, और दो अन्य सुगनु खान व तबारक के साथ मिलकर झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र के ज़रिए बच्ची को ज़िंदा करने की कोशिश करने के लिए बच्ची के शव को बाहर निकाला गया था। तंत्र क्रिया के बहकावे में आकर मां ने ही अपनी बेटी की शव को रात के अंधेरे में निकाला था।