पडरौना: कुशीनगर जिले में 12 साल की बच्ची के शव को कब्र से निकालकर तंत्र-मंत्र करने के आरोप में मां समेत चार को भेजा जेल
कुशीनगर के पटहेरवा थाना क्षेत्र में अंधविश्वास के चलते 12 साल की मृत बच्ची का शव कब्र से निकालने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि बच्ची की मां ने ही अपनी बहन और दो अन्य लोगों के साथ मिलकर यह साजिश रची थी। सभी ने रात के अंधेरे में कब्र खोदकर शव को निकाला और झाड़ियों में तंत्र क्रिया करने ले गए। सीओ तमकुहीराज ने किया खुलासा।