मंझनपुर: कौशाम्बी में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए एसपी का सख्त संदेश, गैंगस्टर कार्रवाई में तेजी के निर्देश
कौशाम्बी जनपद में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा विभिन्न अभियानों की प्रगति की समीक्षा के लिए पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने मंझनपुर पुलिस कार्यालय स्थित दुर्गा भाभी सभागार में अधिकारियों की महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की। बैठक में जनपद की सुरक्षा व्यवस्था, अपराधों की रोकथाम, लंबित मामलों के निस्तारण आदि के निर्देश दिए हैं।