बरेली: दिल्ली ब्लास्ट अलर्ट, बरेली के महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड यूनिवर्सिटी में ATS ने 29 कश्मीरी छात्रों का किया सत्यापन
दिल्ली लाल किले के पास हुए विस्फोट के बाद यूपी में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। इसी क्रम में बरेली, लखनऊ और कन्नौज में कश्मीरी गार्डों व छात्रों का सत्यापन तेज किया गया है। बरेली में एटीएस टीम रोहिलखंड विश्वविद्यालय पहुंची और कश्मीर मूल के 29 छात्रों की जांच की। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने सभी दस्तावेज उपलब्ध कराए और किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी नहीं मिली।