झांसी: तेज रफ्तार कार ने पुलिस फॉलोअर को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में हुई मौत
Jhansi, Jhansi | Nov 6, 2026 तेज रफ्तार कार ने पुलिस फॉलोअर को मारी टक्कर, मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत दरअसल झांसी के सकरार थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में पुलिस फॉलोअर की मौत हो गई। हादसा बुधवार रात करीब 8 बजे थाने के पास हुआ। मृतक की पहचान नरेश कुमार सरोज के रूप में हुई है, जो सकरार थाने में तैनात थे। बताया जा रहा है कि वह दुकान जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे।