आगरा: एमजी रोड स्थित नगर निगम के नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल ने 100 सफाई कर्मचारियों को दिया नोटिस,मचा हड़कंप
Agra, Agra | Jun 16, 2024 आगरा नगर निगम के नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल एक्शन मॉड में हैं। सफाई कार्य पर नही आने वाले 100 सफाई कर्मचारियों को नगरायुक्त की ओर से नोटिस दिया गया हैं। उन्हें काम पर आने के लिए पाबंद किया गया हैं। सफाई कार्य पर नही आने वाले सफाई कर्मचारियों को अंतिम चेतावनी के रूप में नोटिस दिया गया हैं। लापरवाही करने पर कर्मचारियों की बर्खास्तगी भी की जा सकती है।