बिंदकी: नरैचा गांव के समीप जंगल में चिलवल के पेड़ पर एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा
फतेहपुर जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के नरैचा गांव के समीप जंगल में चिलवल के पेड़ में शुक्रवार की शाम को रामकिशुन निषाद उम्र 42 वर्ष निवासी नरैचा का शव फांसी के फंदे पर लटका देखा गया। मामले की जानकारी होने पर शुक्रवार की शाम 5 बजे पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि मृतक मानसिक अस्वस्थ था।