आपका मोबाइल, फिर से आपका, गिरिडीह पुलिस ने 211 खोए मोबाइल लौटाए
गिरिडीह पुलिस केंद्र में आयोजित “आपका मोबाइल, फिर से आपका” अभियान के तहत गिरिडीह पुलिस ने तकनीकी सहायता से बरामद 211 खोए मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे। एसपी ने कहा कि मोबाइल आज लोगों की मेहनत की कमाई और जरूरी जानकारियों का अहम हिस्सा है। उन्होंने मोबाइल खोने पर तुरंत थाने में सनहा दर्ज कराने, CEIR पोर्टल पर शिकायत करने तथा साइबर ठगी की स्थिति में 1930 और आपातकालीन सहायता के लिए 112 पर संपर्क करने की अपील की। साथ ही सेकंड-हैंड मोबाइल खरीदते समय आवश्यक दस्तावेज जांचने की सलाह दी। #apnagiridihnews #GiridihNews #mobilephones #मोबाइल