सुजानगढ़: सुजानगढ़ के वीसी कक्ष में शहरी सेवा शिविर में शिकायत पर तत्काल कार्रवाई, सीवर सफाई की गई, आमजन को मिली राहत
जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में मंगलवार को जिले के सुजानगढ़ नगरपरिषद सुजानगढ़ के वीसी कक्ष में वार्ड संख्या 7, 8 एवं 9 के लिए शहरी सेवा शिविर में निवर्तमान पार्षद हरिओम खोड़ एवं वार्ड सं या 04 के नागरिकों ने शिकायत प्रस्तुत कर अवगत कराया कि वार्ड में सीवर लाइन अवरुद्ध होने के कारण गंदे पानी की निकासी बाधित हो रही है,जिस पर तुरंत सीवर से सफाई करवाई।