विदिशा नगर: शनिवार को निषादराज जयंती पर खरीफाटक से बेतवा तट तक निकला चल समारोह,देरशाम तक चला भंडारा,शहर-जिलेभर के समाजजन रहे शामिल
शनिवार को निषादराज महाराज की जयंती के मौके पर मांझी समाज द्वारा खेड़ापति माता मंदिर से भव्य चल समारोह निकाला गया। जो शाम को बेतवा नदी के केवट मंदिर पहुंचा। जहां देरशाम तक भंडारे का आयोजन हुआ। चल समारोह में साढे 9 फीट की निषादराज की प्रतिमा और भगवान राम-सीता, लक्ष्मण निषादराज जी के प्रतिरूप रहे आकर्षण का केंद्र।